
वर्तमान में आज हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन भी बेहद खूबसूरत नजर आए| कई लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि उनकी स्किन भी अभिनेत्रियों की तरह ग्लो करें| इसके लिए लड़कियां बाजार से कई कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है जिसके बावजूद लड़कियों को इतनी खूबसूरत नहीं मिल पाती| कई बार यह कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं| आज हम आपको एक ऐसी क्रीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे के ग्लो को बढ़ा सकते हैं तो आइए जानते हैं कैसे|
क्रीम का इस्तेमाल किस समय करना चाहिए ?
सबसे पहले तो हम क्रीम का इस्तेमाल करने के बारे में आपको थोड़ी बहुत जानकारी देने वाले हैं| बताना चाहेंगे कि किसी भी क्रीम का इस्तेमाल रात के समय में लगाना ज्यादा फायदेमंद रहता है| ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोते समय बॉडी रिलैक्स होती है, साथ ही किसी भी चीज का असर जल्दी होने लगता है|
क्रीम बनाने के लिए उपयोगी चीज

इस क्रीम को बनाने का बेहद आसान तरीका है जिसके लिए आपको एक सेब की जरूरत होगी| सेब में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, मेलिक एसिड, बेटा कैरोटीन, विटामिन-ए, बी, सी होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है| अगर यह सभी चीजें बॉडी को पर्याप्त मात्रा में मिलती रहती है तो त्वचा खूबसूरत और लंबे समय तक जवां नहीं रहती है|
नाइट क्रीम बनाने की विधि

इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले आप सेब के 4 से 5 भागों में टुकड़े कर ले| इसके बाद इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर या बादाम तेल मिलाकर मिक्सर में ग्राइंड कर ले| इसके बाद इसे एक बर्तन में निकाल ले और गैस चूल्हे पर हल्की आंच में पकाएं| जब यह हल्का ब्राउन नजर आने लगे तो इसे उतार ले और ठंडा होने दें| जब ये अच्छी तरह ठंडा हो जाए तो इसके अंदर दो चम्मच गुलाबजल मिलाएं| इसके बाद आप इस क्रीम को उपयोग में ले सकते हैं| इस क्रीम का उपयोग में लेने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे की 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें| इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी, साथ ही जब आप सुबह अपना चेहरा देखेंगे तो स्किन पर जमी गंदगी बिल्कुल साफ हो जाएगी| इस तरीके से आपका चेहरा भी हीरोइन की तरह ग्लो नजर आने लगेगा|